देवघर, 18 अप्रैल (हि.स.)। देश की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल देवघर पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रसिद्ध बाबा बैधनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर में स्थानीय तीर्थ पुरोहित ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। इस दौरान सायना नेहवाल ने श्रद्धा के साथ भगवान से आशीर्वाद लिया। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में खासा उत्साह देखने को मिला और श्रद्धालुओं के बीच उन्हें देखने की उत्सुकता बनी रही। सायना नेहवाल के मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही वहां मौजूद श्रद्धालुओं और खेल प्रेमियों की भीड़ जुट गई। कई लोगों ने उनसे मुलाकात कर अभिवादन किया।

उल्लेखनीय है कि देवघर स्थित बाबा मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां अक्सर देश की नामचीन हस्तियां दर्शन-पूजन के लिए पहुंचती रहती हैं।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy
