देवरिया, 16 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बड़का टोला में 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार को मौत हो गयी मृतक की पहचान विकास यादव (28) पुत्र स्व. छीगूर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, मृतक की पत्नी मनीषा पिछले तीन वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। उसका मायका कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र के मोती पाकड़ (कमलेशहा) गांव में बताया गया है।

परिजनाें ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसे लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। मृतक का अपने बड़े भाई राहुल से भी मनमुटाव चल रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानेदार महेंद्र का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। ————-
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक
