प्रयागराज, 25 मार्च (हि.स.)। नगर की साहित्यिक संस्था गुफ्तगू 28 और 29 मार्च को प्रयागराज लिटरेरी फेस्टिवल 2026 का आयोजन आर्य कन्या इंटर कॉलेज परिसर में स्थित पिंक हाल में किया जा रहा है। यह जानकारी बुधवार को संस्था के अध्यक्ष डॉ इम्तियाज अहमद गाजी ने पत्रकारों को दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में फिल्मी दुनिया के कलाकार रजा मुराद, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी, उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक लालजी शुक्ल, यश मालवीय, डॉ धनंजय चोपड़ा, अनिल कुमार उर्फ अन्नू समेत कई लोग अलग अलग सत्रों में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में अकबर इलाहाबादी अवार्ड, अदब नवाज, अवार्ड डॉ. प्रीतम दास अवार्ड, कुलदीप नैयर अवार्ड, सुभद्रा कुमारी चौहान अवार्ड, कैलाश गौतम अवार्ड, सीमा अपराजिता अवार्ड, गुफ्तगू अवार्ड सहित अन्य अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
इस मौके पर संस्था के सचिव नरेश कुमार महारानी, मनमोहन सिंह, तन्हा, डॉ अब्बास सहित अन्य सहयोगी उपस्थित थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल
