दुमका, 16 अप्रैल (हि.स.)। जिले के मसलिया थाना पुलिस ने दो साईबर अपराधियों साहिल अंसारी एवं अजमल अंसारी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दोनों पर मसलिया थाना में कांड संख्या 22/2026 दर्ज था।

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि पुलिस दर्ज कांड में 318(4), 319(2), 336(3), 340(4) एवं आईटी एक्ट की धारा 66(सी) एवं 66(डी) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज होने के कारण पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार
