रायपुर, 02 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन तहना क्षेत्र के कटोरा तालाब स्थित डिवाइन कैफे में धर्मांतरण और हिंदू देवी-देवताओं के अपमान को लेकर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों काे धर्मांतरण के लिए उकसाने का आराेप है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि हिंदू संगठन के योगेश बरिहा ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने एक परिचित से जानकारी मिली थी कि ईसाई समुदाय के सैफिन मसीह, अमीन क्रिश्चियन, जैकब दास, श्रीकांत मनहर और उदय प्रसाद मिलकर लाेगाें का धर्मांतरण करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह सिविल लाइन के डिवाइन कैफै में चंगाई सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें एक साै से 150 लोग शामिल हुए थे।

याेगेश ने बताया कि इस सूचना पर वे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता के साथ मौके पर पहुंचे। याेगेश ने कैफै में लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई और विवाद की स्थिति बन गई। इस दौरान हिंदू संगठन के सदस्यों ने नारेबाजी भी की। हिंदू संगठन के सदस्यों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में सैफीन, आमीन, उदय और श्रीकांत को गिरफ्तार किया गया है।
रायपुर के सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया है कि शिकायतकर्ता योगेश बरिहा की शिकायत पर केस दर्ज कर सैफीन, आमीन, उदय और श्रीकांत को गिरफ्तार किया गया है । शिकायतकर्ता योगेश बरिहा ने बताया कि सभा में लोगों को नाैकरी और मुफ्त इलाज का प्रलोभन देकर धर्मांतरण क लिे उकसा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में याेगेश की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा
