बिजनौर,21 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में नगर धामपुर की सड़क चौड़ीकरण का कार्य आरंभ हो गया है। इसके निर्माण के लिए धामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक कुमार राणा ने काफी प्रयास किए थे। उनके प्रयास से उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा नगर धामपुर में नेशनल हाईवे 74 पर स्थित राजपूताना वेंकट हाल के समीप से दुर्गा विहार कॉलोनी तक सड़क चौड़ीकरण कार्य कराये जाने की अनुमति प्रदान की गई थी। जिसके अंतर्गत लोनिवि की ओर से उक्त सड़क की दोनों साइड को खोद डाला गया था। सड़क की खुदाई के चलते यहां से गुजरने वाले वाहन तथा जनमानस चोटिल हो रहे थे। इसका मुख्य कारण यह बताया जा रहा था की वन विभाग द्वारा सड़क के दोनों किनारों पर सरकारी पेड़ों को नहीं कटवाया जा रहा था। यह पेड़ सड़क चौड़ीकरण निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे थे।

इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी शशांक कुमार गुप्ता ने शनिवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने जानकारी दी कि सरकारी पेड़ों को काटने की परमिशन दिया जाना जनपद के वन विभाग के क्षेत्राधिकार के बाहर है। इसकी परमिशन शासन स्तर पर ही दी जाती है। इस मामले में कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश शासन वन विभाग से परमिशन दिए जाने की मांग की गई थी। जो स्वीकृत हो चुकी है। अब सड़क के चौड़ीकरण में कोई बाधा नहीं है। जिसके परिणाम स्वरूप सड़क का चौड़ीकरण का कार्य आरंभ हो चुका है।————–

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र
