पूर्वी सिंहभूम, 02 फ़रवरी (हि.स.)। जिला में नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन सोमवार को मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज रहीं।

मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए सोमवार को कुल तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदा। इनमें सुशीला सिंह, सोना मोनी सोरेन और प्रतिभा रानी शामिल हैं। वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 57 नामांकन पत्र खरीदाा। हालांकि सोमवार को मेयर पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या-2 से सुशील कुमार सिंह, वार्ड संख्या-4 से मौमिता चटर्जी और सुमित्रा पाल, वार्ड संख्या-5 से मधु पंजली सिन्हा, वार्ड संख्या-6 से गौतम मंडल, वार्ड संख्या-9 से राजेश कुमार सिंह, नितू सिंह और सुमित्रा वर्मा, वार्ड संख्या-14 से विकास कुमार, वार्ड संख्या-26 से सैयद शफीउज्जमान, वार्ड संख्या-34 से ओम प्रकाश गिरि और विशाल कुमार सिंह तथा वार्ड संख्या-36 से सोनी पांडेय सहित कुल 13 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया।
जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को एक अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदा, जिनमें प्रभा पाडिया का नाम शामिल है। वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए 25 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदा, जबकि अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी निलोफर हुसैन उर्फ नीलुफर ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा वार्ड संख्या 3 से कुणाल सर्राफ, वार्ड संख्या 8 से मनीष रजक, वार्ड संख्या 12 से दीपक अग्रवाल, वार्ड संख्या 13 से गुलबहार बेगम, वार्ड संख्या 16 से संतोष कुमार रजक और वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा सहित कुल छह अभ्यर्थियों ने वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए एक अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र खरीदा। इसमें सोमबारी सोरेन का नाम शामिल है, जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए नौ अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदा। सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी शिलावती टुडु ने नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड संख्या 4 से निर्मला महतो, वार्ड संख्या 5 से संजय घोष, वार्ड संख्या 7 से बरखा रूंगटा, वार्ड संख्या 8 से मो. नजीमुद्दीन, वार्ड संख्या 10 से देवानंद सिंह, वार्ड संख्या 11 से मौसमी मल्लिक और वार्ड संख्या 12 से निशा सोरेन सहित कुल सात अभ्यर्थियों ने वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन किया।
अब तक के आंकड़ों के अनुसार मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए 20 तथा 36 वार्डों के लिए कुल 354 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है। जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 14 और 22 वार्डों के लिए 123 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदा है। वहीं चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 5 एवं 12 वार्डों के लिए कुल 45 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदा है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक
