रांची, 10 फरवरी (हि.स.)। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मांग की कि निकाय चुनाव में सभी बूथों पर सीसीटीवी लगवाया जाए।

श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार इस बार बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर आमदा है और इस बात कि पूरी आशंका है कि सरकार के इशारे पर उनके समर्थक बैलेट पेपर को लूटेंगे या मत पत्र में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की छापेंगे।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग की कि सीसीटीवी की फुटेज को एक साल तक सरंक्षित किया जाए ताकि गड़बड़ी करने पर न्यायालय में उसको साक्ष्य के तौर पर इस्तेमाल कर सकें।
विधान सभा चुनाव और लोक सभा चुनाव में सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था तो निकाय चुनाव में क्यों नहीं कैमरा लग सकता है।
अगर कैमरा नहीं लगाया जाता है तो इससे सरकार की मंशा स्पष्ट हो जाएगी कि वो बूथ पर कब्जा करने का प्रयास कर सकती है। कैमरा लगने से यह भी फायदा होगा कि जो असामाजिक तत्व बूथ के अंदर या बाहर रहेंगे वो भी चिन्हित होंगे।
न्यायालय में जब मामला आयेगा तो वही सीसीटीवी फुटेज काम आयेगी।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे
