बिजनौर, २१ मार्च (हि.स.) | जनपद बिजनौर के जिला मुख्यालय में नगीना बिजनौर हाईवे पर स्थित रेलवे फाटक पर 79 करोड़ की लागत से ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू किया जाएगा |

बिजनौर से रालोद सांसद चंदन चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल में ही सरकार ने ओवर ब्रिज निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कर दिया है। इसके बनने से शहर बिजनौर की यातायात व्यवस्था सुगम बनेगी वहीं जाम से मुक्ति मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि बिजनौर शहर के नगीना रोड स्थित रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम के कारण ओवर ब्रिज बनाने की मांग दशकों से की जाती रही है। सांसद चंदन चौहान ने मुख्यमंत्री योगी को लिखे पत्र में रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग उठाई थी। अब ओवर ब्रिज के लिए बजट पास होने के बाद नागरिकों ने राहत की सांस ली है। उम्मीद है जल्दी ही इसके निर्माण कार्य की करवाई आरंभ होगी |———
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र
