मुरादाबाद, 03 मार्च (हि.स.)। परिवहन विभाग की ओर से नजीबाबाद और बरेली रूट पर 11 मार्च से सात एसी ई-बसों का संचालन किया जाएगा। परिवहन निगम ने बसों के नंबर को पंजीकरण कराने के लिए परिवहन विभाग को कागजात भेज दिए हैं। एक सप्ताह के भीतर बसों का नंबर पंजीकरण हो जाएगा।

मुरादाबाद डिपो के फोरमैन गजेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि चार एसी ई-बसों को पंजीकरण किया गया है। इनका संचालन दिल्ली रूट पर किया जा रहा है। सात और एसी ई-बसों का पंजीकरण कराने के लिए परिवहन विभाग को कागजात भेज दिया गया है। एक सप्ताह में पंजीकरण हो जाएगा। अब नजीबाबाद और बरेली रूट पर यात्रियों को एसी ई-बसों की सुविधा मिलेगी। इन रूटों का किराया अभी निर्धारित नहीं किया गया है। नंबर पंजीकरण के बाद किराया निर्धारित कर दिया जाएगा। बसें पीतलनगरी बस अड्डे से संचालित की जाएंगी।——————-

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
