सिलीगुड़ी, 22 फरवरी (हि. स.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के वर्तमान बोर्ड के चार वर्ष पूरे होने पर दीनबंधु मंच में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पिछले चार साल के विकास कार्यों का ‘रिपोर्ट कार्ड’ जारी किया गया और वीडियो के जरिए उपलब्धियां दिखाई गई।

कार्यक्रम में मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान ‘टॉक टू मेयर’ के तहत सुझाव देने वाले नागरिकों को ‘सचेतन नागरिक सम्मान’ से सम्मानित किया गया। नगर निगम ने भविष्य में भी विकास कार्य जारी रखने का भरोसा दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार
