चंडीगढ़, 14 फ़रवरी (हि.स.)। पंजाबी फिल्म अभिनेत्री हिमांशी खुराना को गैंगस्टरों ने जान से मारने की धमकी देकर दस करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। इससे पहले नूरां सिस्टर, मास्टर सलीम के मैनेजर तथा बॉलीवुड सिंगर बी. परॉक के करीबी के माध्यम से उन्हें धमकियां आ चुकी हैं।

हिमांशी खुराना को आज थ्रेट कॉल आने के बाद उन्होंने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। थ्रेट कॉल में गैंगस्टरों ने एक्ट्रेस को पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते जांच तेज कर दी है।

हिमांशी खुराना पंजाब के कीरतपुर साहिब की रहने वाली मॉडल और एक्ट्रेस है। उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री की ऐश्वर्या राय के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने 2011 में मिस लुधियाना का खिताब जीतने के बाद मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की और साड्डा हक जैसी फिल्मों और सोच जैसे सुपरहिट गानों से बड़ी पहचान बनाई। जबकि, बिग बॉस 13 का हिस्सा बनने के बाद वो सबसे ज्यादा फेमस हुईं। हिमांशी की शिकायत के बाद पंजबा पुलिस ने मामले की जांच कर दी है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा
