चंडीगढ़, 17 फरवरी (हि.स.)। पंजाब के पटियाला जिले के अंतर्गत गांव सधानपुर की रहने वाली नाबालिग प्राची देवी की मटर खाने के बाद संदिग्ध हालात में मौत

हो गई।

परिजनों के
अनुसार प्राची 10 फरवरी को अपने पिता के साथ खेत से मटर तोड़ रही थी। इस दौरान उसने कुछ मटर
छिलका समेत खा लिए। कुछ देर बाद उसे उल्टियां आने लगीं और हालत गंभीर हो गई। उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और फिर राजिंदरा अस्पताल में भर्ती
करवाया गया। डॉक्टरों ने उसे 15
फरवरी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, वहां
इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई।
मृतका के पिता जसवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने
भी खेत में वही मटर खाए थे, जिसके बाद उन्हें भी उल्टियां हुईं। शक
है कि खेत में कीटनाशक छिड़काव के कारण यह घटना हुई हो सकती है। बहरहाल पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर
दी है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा
