मुरादाबाद, 03 मार्च (हि.स.)। जनपद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र के मिलक सिहोराबाजे निवासी व्यक्ति ने मंगलवार सुबह पत्नी से कहासुनी होने के बाद मूंढापांडे रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पहुंचकर मुरादाबाद से आ रही ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

रामपुर सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी गुड्डू (25 वर्ष) हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करने गया था, चार महीने में वह होली मनाने मंगलवार सुबह घर पर आया था। उसकी पत्नी रामवती से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिससे नाराज होकर गुड्डू रेलवे स्टेशन मूंढापांडे के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। इस दौरान मुरादाबाद की ओर से आ रही ट्रेन के आगे कूद गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। थाना मूंढापांडे प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
