भुवनेश्वर, 10 मार्च (हि.स.)। ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने मंगलवार को राज्य और केंद्र सरकार से पश्चिम एशिया में फंसे ओड़िया नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की।

विधानसभा के बाहर मीडिया से बात करते हुए पटनायक ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि पश्चिम एशिया के कई देशों में बड़ी संख्या में ओड़ियावासी वहां वर्तमान परिस्थितियों के कारण फंसे हुए हैं। भारत और ओडिशा सरकार से अनुरोध है कि उन्हें सुरक्षित रूप से अपने घर वापस लाने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं।” पटनायक ने दोनों सरकारों से आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई करने और संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों से ओड़िया नागरिकों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने की मांग की।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो
