रांची, 24 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पाकुड के जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार को रविवार को बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड से नई दिल्ली में सम्मानित करेंगी।

वहीं अन्य अधिकारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार परिसर में होनेवाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी शामिल होंगी।
ये अधिकारी होंगे सम्मानित
कार्यक्रम में शामिल होने वाले अधिकारियों में चन्दन कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, हेमन्त सती, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त, साहेबगंज, मनीष कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त, पाकुड़, सुबोध कुमार, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव, रंथु महतो, उप निर्वाचन पदाधिकारी, गिरिडीह, सुशील कुमार राय, उप निर्वाचन पदाधिकारी, गढ़वा, सुनील चन्द्रा, निर्वाची पदाधिकारी, 45-घाटशिला (अजजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, रवि कुमार, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 15-देवघर (अजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, सुनील कुमार सिंह, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, मुख्यालय, चन्दन कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय और आशुतोष रंजन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय शामिल हैं।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak
