पानीपत, 28 जनवरी (हि.स.)। पानीपत में बुधवार को एक 24 वर्षीय विवाहिता ने पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नर्गिस के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। मृतका ाके परिवार वालों ने ससुरालियों पर आरोप लगाया की उन्होंने नर्गिस को मारने के पश्चात उसे फंदे पर लटकाया है। पुलिस को दिए बयान में नर्गिस के मायके पक्ष के लोगों ने इस घटना को आत्महत्या मानने से साफ इनकार कर दिया है।

उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नर्गिस ने खुदकुशी नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को फंदे पर लटकाया गया है। परिजनों के अनुसार, नरगिस की शादी करीब दो साल पहले फरमान नाम के युवक के साथ हुई थी। नरगिस एक छोटे बच्चे की मां थी। शादी के कुछ ही समय बाद से घर में कलह रहने की बात भी सामने आ रही है, जिसे मायके पक्ष ने हत्या की वजह बताया है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा
