पुरुलिया, 07 अप्रैल (हि. स.)। जिले के जंगल महल क्षेत्र में मंगलवार सुबह माओवादी पोस्टर मिलने से सनसनी फ़ैल गई।

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह पुरुलिया जिले के बलरामपुर के घाटबेरा इलाके में दीवार पर सफेद कागज पर लाल स्याही से लिखे कई पोस्टर देखे गए। पोस्टर में चेतावनी दी गई है। घरों के बंटवारे में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे हैं। पोस्टरों में नीचे माओवादी लिखा हुआ है।
गौरतलब है कि एक समय ये सभी इलाके माओवादियों के लिए आश्रयस्थल बन गए थे। राज्य में बदलाव के बाद से इन इलाकों में माओवादी गतिविधियां लगभग बंद हो गई हैं। इस घटना के सामने आने से इलाके में सनसनी है। पोस्टर किसने लगाया पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / गंगा
