बिजनौर, 10 फरवरी (हि.स.)। एक महिला आरक्षी और हेड कांस्टेबल का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। मामले की जांच के बाद बिजनौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया है।

बिजनौर जनपद के रेहड़ थाने से सम्बंधित वायरल वीडियो में महिला आरक्षी आरती देवी और हेड कांस्टेबल (अपराध) पवन कुमार आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया। सीओ अफजलगढ़ आलोक कुमार को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया।

सीओ आलोक कुमार ने बताया कि जांच में वायरल वीडियो सही पाए गए। उन्होंने अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक बिजनौर को भेजी। एसपी अभिषेक झा ने पुष्टि की कि जांच के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र
