-अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिया जाएगा सम्मान
देवरिया, 05 मार्च (हि.स.)। नागरी प्रचारिणी सभा देवरिया द्वारा 08 मार्च 2026 दिन रविवार को अपरान्ह 12.30 बजे सभा के तुलसी सभागार में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रख्यात साहित्यकार एवं समाज सेवी डॉ पुष्पा सिंह विसेन को महादेवी वर्मा नागरी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
यह जानकारी डॉ अनिल कुमार त्रिपाठी मंत्री नागरी प्रचारिणी सभा देवरिया ने आज पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि डॉ पुष्पा को सम्मान के तहत सात हजार रु नगद, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र सम्मान स्वरूप सभा की ओर से भेट दिया जाएगा। सन् 1969 में लार कस्बा, देवरिया में जन्मी पुष्पा सिंह स्नातक की शिक्षा गोरखपुर विश्वविद्यालय से एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा कानपुर विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। उन्हें कई सम्मान मिले हैं और उनकी कई ख्यातिलब्ध रचनाएं हैं। सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि डॉ सत्या पाण्डेय पूर्व महापौर गोरखपुर एवं विशिष्ट अतिथि अनुभा सिंह ब्लाक प्रमुख लार, देवरिया होंगी। सम्मान समारोह के साथ ही द्वितीय रविवार की मासिक काव्य गोष्ठी होगी।————
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक
