चतरा, 02 मार्च (हि.स.)। द प्रेस क्लब, चतरा की ओर से जिला मुख्यालय के गन्दौरी मंदिर के समीप सोमवार को जलछाजन परिसर में स्थित कार्यालय में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में चतरा जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंड से काफी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम द प्रेस क्लब, चतरा के अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष परमानंद आर्य और सचिव जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द, एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इसके बाद उपस्थित पत्रकार बंधुओ ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

मौके पर पत्रकार नौशाद आलम, चंद्रेश शर्मा, सत्येंद्र मित्तल, नवीन पाण्डेय समेत अन्य के होली के पारंपरिक गीत और गायन से उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। वहीं कार्यक्रम में होली के गीतों पर मौजूद पत्रकार जमकर थिरके।
पत्रकार ठाकुर धीरेंद्र प्रसाद, संजय सिंह, हरिओम, अभिमन्यु सिंह, प्रदीप कुमार वर्मा सहित अन्य ने कहा कि पत्रकारिता की चुनौतियों, जिम्मेदारियों और समाज में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपने साथियों के साथ होली की खुशियां मनाना एक अद्भुत पल है।
कार्यक्रम में सभी पत्रकारों ने मिलकर सामूहिक रूप से पारंपरिक पुआ पकवान का भी आनंद लिया। शहर के कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में भाग लेकर पत्रकारों का उत्साह बढ़ाया और एक-दूसरे को होली की बधाई दी।
इस अवसर पर अभिमन्यु यादव, संजय कुमार, प्रदीप कुमार, चेतन पाण्डेय, सोनू कुमार, जितेन्द्र कुमार, राजीव श्रीवास्तव, रवि कुमार, अमित सिंह, रितिक सहित कई पत्रकार उपस्थित थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी
