सिलीगुड़ी, 10 मार्च (हि. स.)। शहर के देशबंधु चित्तरंजन फ्लाईओवर पर मंगलवार दोपहर दो चारपहिया वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है।

मिली जानकारी के अनुसार, हाशमी चौक की ओर से एक सरकारी वाहन फ्लाईओवर की तरफ जा रहा था। फ्लाईओवर पर चढ़ने के बाद सामने से आ रही एक अन्य चारपहिया वाहन नियंत्रण खोकर सरकारी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के समय वाहनों में चालक के अलावा कोई यात्री नहीं था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की सूचना मिलते ही पानीटंकी ट्रैफिक गार्ड और सिलीगुड़ी पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले गए। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी।
दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए फ्लाईओवर पर यातायात प्रभावित हुआ, हालांकि बाद में पुलिस ने स्थिति को सामान्य किया।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार
