हरिद्वार, 09 फरवरी (हि. स.)।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के ओबीसी मोर्चा ने सोमवार को केंद्रीय बजट को जनहितैषी करार देते हुए कहा कि छात्रों, किसानों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया है।

भाजपा जिला कार्यालय, जगजीतपुर में आयोजित चर्चा कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बजट का मुख्य फोकस पब्लिक सेक्टर का विस्तार और आम जनता को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

मुख्य वक्ता और पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पाल ने कहा कि केंद्रीय बजट लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आगे बढ़ाने का काम करेगा। उन्होंने बताया कि सरकार रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की दिशा में कार्य कर रही है।
ओबीसी मोर्चा के गढ़वाल संयोजक डॉ. प्रदीप चौधरी ने कहा कि बजट में किसानों, मध्यम वर्ग और मजदूरों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रावधान किए गए हैं। कैंसर और कुछ गंभीर बीमारियों की दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी हटाने से आम जनता को अब सस्ती दवाइयाँ उपलब्ध होंगी।
जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग को आगे बढ़ाने के साथ देश को उन्नत बनाने का सपना साकार करने के लिए योजनाओं और घोषणाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता संदीप सिंघानिया ने किया। इस अवसर पर मोर्चा के जिला प्रभारी नृपेंद्र चौधरी, कार्यक्रम के सह संयोजक विपिन चौधरी, पूर्व जिलामंत्री श्याम सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुनेश पाल, रवि कश्यप, पवनदीप, आशीष चौधरी, डॉ. प्रेम प्रकाश सतलेवाल, तिलकराम सैनी, सुधीर ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, अजय मलिक, एडवोकेट सतीश कुमार, सर्वेश प्रजापति
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
