लखनऊ, 09 फरवरी (हि.स.)। बजट सत्र के प्रथम दिन सोमवार को विधान परिषद में विधायी कार्य और औपचारिक कार्यों का संपादन किया गया। विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण को सुनाया गया। इसके बाद 12 विधेयकों को सदन के पटल पर रखा गया। इसके साथ ही चार विधेयकों को संशोधन के लिए लाया गया है।

विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने कार्य परामर्शदात्री समिति की संस्तुतियों के बारे में सदस्यों को अवगत कराया। सदन के पटल पर जो विधेयक रखे गये हैं उनमें केजीएमयू संशोधन विधेयक,गन्ना उपकर विधेयक,ग्रामीण आबादी अभिलेख,निजी विश्वविद्यालय,सुगम्य व्यापार,शिक्षा सेवा चयन आयोग और दुकान व वाणिज्य से संबंधित विधेयक प्रमुख हैं।

विधान परिषद में पेश विधेयक
उत्तर प्रदेश विनियोग विधेयक 2025—26
किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025
उत्तर प्रदेश गन्ना उपकर विधेयक 2025
उत्तर प्रदेश ग्रामीण आबादी अभिलेख विधेयक 2025
उत्तर प्रदेश पेंशन की हकदारी विधेयक 2025
उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय
उत्तर प्रदेश नगर निगम संशोधन विधेयक 2025
उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय चतुर्थ संशोधन विधेयक 2025
उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय पंचम संशोधन विधेयक 2025
उत्तर प्रदेश सुगम्य व्यापार संशोधन विधेयक 2025
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग संशोधन विधेयक 2025
उत्तर प्रदेश दुकान और वाणिज्य संशोधन विधेयक 2025
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन
