नवादा,27 फ़रवरी (हि.स.)।नवादा जिले में कौआकोल प्रखंड बाल विकास परियोजना के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों से प्रतिमाह तीन से चार हजार रूपये महिनवारी वसूली तथा सीडीडीपीओ द्वारा सरकारी राशि का बंदरबांट आदि मामले को लेकर शुक्रवार को कौआकोल के 20सूत्री समिति के उपाध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अंकित विश्वकर्मा की अध्यक्षता सत्ताधारी एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनता दल यूनाइटेड तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तथा 20 सूत्री सदस्यों ने सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित कर होली त्यौहार के बाद चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित जनता दलयू के प्रखंड सह 20सूत्री अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, भाजपा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष कुमार ,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मुन्ना शर्मा , जदयू के ओम प्रकाश चौहान, जिला के उपाध्यक्ष नीतू गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष परशुराम यादव, मंडल महामंत्री सुरेंद्र महतो, मंडल मंत्री महेंद्र चौधरी, मंडल मीडिया प्रभारी आनंद कुमार बरनवाल ,राहुल कुमार ,मंडल महामंत्री जितेंद्र साहू, मंडल संयोजक बालमुकुंद सिंह, पप्पू साहू ,कोषाध्यक्षकृष्ण प्रसाद चौरसिया ,मंडल उपाध्यक्षमनोज साहू, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष भाजपा मुकुल सिंह, तैयब मियां बबलू ,मंडल मंत्रीउदय भानु प्रसाद इत्यादि ने सर्वसम्मति से गरीब व कुपोषित बच्चों का निवाला हड़पने वाली सीडीपीओ अंजली कुमारी को बर्खास्त कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

20 सूत्री उपाध्यक्ष अंकित विश्वकर्मा ने बैठक के निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि सीडीपीओ जब से आई है, आंगनबाड़ी केंद्रों की पोषाहार की राशि की लूट मची है। शिकायत करने वालों से भी दुर्व्यवहार करती है। इस भ्रष्टाचार के विरुद्ध जिला 20 सूत्री समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह के सामने भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए गए थे ।जिस पर जांच कमेटी भी गठित की गई थी। लेकिन लंबे समय के बाद भी जांच का फलाफल कुछ भी दिखाई नहीं पड़ रहा है। अब तक जांच भी शुरू नहीं की गई है ।
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आंगनवाड़ी सेविकाओं तथा उसके परिजनों को अपमानित कर चयन मुक्ति की धमकी देकर रुपए की वसूली कर रही है। इस रुपये वसूली में महिला पर्यवेक्षिका निवेदिता सिन्हा तथा सुषमा कुमारी का सक्रिय योगदान है।
सेविकाएं तथा परिजनों का कहना है कि दोनों महिला पर्यवेक्षिका भी रुपए नहीं देने पर चयनमुक्ति की धमकी देती है । अवैध कमाई के लिए कई आर्थिक अपराध भी किए गए हैं। जिसका खुलासे के बावजूद भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। सरकारी भावनो तथा अपने घरों में चलाये जा रहे आंगनबाड़ी केंद्रों,घर मे चल रहे केंटो के किराए में भी भारी घपला किया गया। रिस्वत लेकर कर उन्हें किराए की राशि दी गई है।
जिससे कौवाकोल इलाके के लोग काफी त्रस्त हो गए है।एनडीए कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीडीपीओ के भ्रष्ट रवैया से नीतीश सरकार की बदनामी हो रही है। जिस कारण अब आंदोलन ही एक रास्ता बचा है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन
