भुवनेश्वर, 17 अप्रैल (हि.स.)। ओडिशा के गौरव, महान जननायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की पुण्यतिथि पर विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में नवीन पटनायक ने कहा कि बिजू पटनायक ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण और सशक्त भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि लोगों को सशक्त बनाते हुए उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में अहम योगदान दिया।
नवीन पटनायक ने आगे कहा कि राजनीति में महिलाओं के लिए आरक्षण, औद्योगिक विकास तथा ओडिया स्वाभिमान की रक्षा में बिजू बाबू का योगदान अतुलनीय रहा है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि बिजू पटनायक के सिद्धांतों और आदर्शों से प्रेरित होकर बीजू जनता दल ओडिशा की जनता और राज्य की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहा है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो
