रांची, 11 मार्च (हि.स.)। रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार विशाल कुमार और संदीप तिग्गा अरगोड़ा के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को बुधवार को जेल भेज दिया है।

डीएसपी प्रकाश सोय ने बुधवार को बताया कि एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के शांति नगर मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री हो रही है। इसके बाद छापेमारी टीम गठित कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से 38 पुड़िया ब्राउन शुगर, 20 पुड़िया ब्राउन स्टोन, दो स्मार्टफोन, 5338 रुपये नकद और एक इग्निस कार बरामद किया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे
