
मालदा, 02 अप्रैल (हि. स.)। सिलीगुड़ी से भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष और माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के उम्मीदवार आनंदमय बर्मन ने गुरुवार को अपना-अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल के करने बाद भाजपा के उम्मीदवारों ने जोरदार चुनावी दावे किए है।

सिलीगुड़ी से भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष ने नामांकन के दौरान कहा कि आगामी चुनाव में हम तृणमूल की विदाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने दावा किया कि जनता बदलाव के मूड में है। इस बार भाजपा को व्यापक समर्थन मिल रहा है। नामांकन के समय बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया।
वहीं, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट से भाजपा उम्मीदवार आनंदमय बर्मन ने भी नामांकन के बाद आत्मविश्वास जताया। उन्होंने कहा कि उनका चुनाव विकास, पारदर्शिता और रोजगार जैसे मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। साथ ही, उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए जीत का भरोसा जताया।
दोनों नेताओं के बयानों से साफ है कि भाजपा इस बार चुनाव में “बदलाव” के मुद्दे को प्रमुखता से उठा रही है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है, वैसे-वैसे सभी पार्टियों के बीच बयानबाजी और राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार
