कोलकाता, 01 अप्रैल (हि.स.)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों ने बुधवार को राज्य के विभिन्न जिलों में संबंधित एसडीओ और डीएम कार्यालयों में वरिष्ठ पार्टी नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।

अलीपुरद्वार एसडीओ कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार की उपस्थिति में कई उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें तुफानगंज विधानसभा क्षेत्र से मालती रावा राय, कुमारग्राम से मनोज कुमार उरांव, कालचीनी से बिशाल लामा, अलीपुरद्वार से परितोष दास, फालाकाटा से दीपक बर्मन और मदारीहाट से लक्ष्मण लिम्बू शामिल हैं।
जलपाईगुड़ी डीएम कार्यालय में जलपाईगुड़ी सीट से आनंद देव अधिकारी, राजगंज से दिनेश सरकार तथा डाबग्राम-फुलबाड़ी से शिखा चटर्जी ने अपना नामांकन दाखिल किया।
चांचल एसडीओ कार्यालय में चांचल विधानसभा क्षेत्र से रतन दास ने नामांकन पत्र जमा किया, जबकि लालबाग एसडीओ कार्यालय में लालगोला से अनार कुमार दास और मुर्शिदाबाद से गौरी शंकर घोष ने नामांकन दाखिल किया।
कांदी एसडीओ कार्यालय में बुरवान से सुखेन कुमार बागड़ी, कांदी से गौरी दास घोष और भरतपुर से अनामिका घोष ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं बहरमपुर डीएम कार्यालय में हरिहरपाड़ा से तन्मय विश्वास ने नामांकन किया।
तमलुक एसडीओ कार्यालय में पांसकुड़ा पूर्व विधानसभा क्षेत्र से सुब्रत माइती ने नामांकन पत्र जमा किया।
इसी क्रम में पुरुलिया एसडीओ कार्यालय में सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो की उपस्थिति में बंदवान से लबसेन बास्के, बलरामपुर से जादव महतो और पुरुलिया से सुदीप कुमार मुखर्जी ने नामांकन दाखिल किया। मानबाजार एसडीओ कार्यालय में मानबाजार सीट से मोयना मुर्मू ने नामांकन किया।
दुर्गापुर एसडीओ कार्यालय में पांडवेश्वर से जितेंद्र तिवारी ने अपना नामांकन दाखिल किया।
वहीं आसनसोल एसडीओ कार्यालय में भाजपा नेता शमिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में जामुड़िया से डॉ. बिजन मुखर्जी, आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पाल, कुल्टी से डॉ. अजय कुमार पोद्दार और बाराबनी से अरिजीत राय ने नामांकन पत्र जमा किया।
नामांकन दाखिल करने के दौरान बड़ी संख्या में वरिष्ठ पार्टी नेता, जिला नेतृत्व और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता
