किश्तवाड़, 09 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किश्तवाड़ ने आज जिला अध्यक्ष रवि परिहार के गतिशील नेतृत्व में जिला मुख्यालय किश्तवार में ग्राम-ग्राम राम-ग्राम सम्मेलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करना, ग्राम स्तर के नेतृत्व को सशक्त बनाना और अंतिम छोर तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करना था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सचिव पवन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व की सराहना की जिनके मार्गदर्शन में भारत ने शासन, विकास और सामाजिक सशक्तिकरण में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है।

पवन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास का मंत्र समावेशी शासन सुनिश्चित करता है जो सबसे गरीब लोगों तक पहुंचता है। उन्होंने ग्राम-ग्राम राम-ग्राम अभियान को प्रधानमंत्री मोदी की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतिबिंब बताया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता
