रामगढ़, 01 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के रामगढ़ कैंट मंडल के तत्वाधान में आयोजित 24 घंटे का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुआ। शिविर में 80 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जिला मंत्री संजय प्रभाकर विशेष रूप से उपस्थित थे।
महाभियान के अंतर्गत सात सत्र आयोजित किए गए, जिनमें पार्टी के इतिहास, संगठनात्मक अनुशासन और अंत्योदय जैसे विषयों पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बाबला सहित रणंजय कुमार (कुंटू बाबू), डॉ संजय प्रसाद सिंह, राजू चतुर्वेदी, प्रो आलोक कुमार, राजीव पामदत्त और कुणाल दास ने अपने अनुभव साझा किया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रो संजय सिंह और धीरज कुमार साहू द्वारा प्रस्तुत वर्ग गीत ने माहौल को ऊर्जावान बना दिया। कार्यक्रम का संचालन ऋषिकेश सिंह ने किया। शिविर की शुरुआत वंदे मातरम और समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।
वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविरों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना और संगठन की कार्यपद्धति को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। इससे पार्टी की मजबूती और जनसंपर्क दोनों में वृद्धि होती है।
शिविर में अमित ठाकुर, अमर भारती और सागर कुमार की अहम भूमिका रही। इसके अलावा शीतल सिंह, निशा सिन्हा, किरण शर्मा, बीनू देवी, रंजन फौजी, विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह आकाश कुमार, रोहित अग्रवाल, सौरव जायसवाल, दीनदयाल कुमार, दीपक सोनकर, महेंद्र प्रजापति, अजय कुमार यादव, शिवकुमार महतो, बृजेश पाठक सहित कई कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश
