भोपाल, 10 मार्च (हि.स.) । महिलाओं से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर बुधवार, 11 मार्च 2026 को राजधानी भोपाल में जनसुनवाई करेंगी।

जनसंपर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने मंगलवार को बताया कि विजया राहटकर दोपहर 1.30 बजे शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक चौराहा, भोपाल में महिलाओं से संबंधित विभिन्न शिकायतों और समस्याओं को सीधे सुनेंगी। जनसुनवाई में महिलाओं को अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके मामलों के शीघ्र समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत
