भोपाल, 18 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज बुधवार को नरसिंहपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे कृषि उपज मंडी में आयोजित जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री प्रहलाद पटेल प्रात: 10.20 बजे करेली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत देवाकछार आएंगे और यहां नल-जल योजना का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात वे प्रात: 11.25 बजे ग्राम पंचायत कपूरी में 127.04 लाख रुपये की लागत से खेदा नदी पर पुल निर्माण का भूमिपूजन करेंगे।
मंत्री पटेल दोपहर 12.30 बजे मंडी रोड नरसिंहपुर स्थित मून लाईट गार्डन आएंगे और यहां मंडल प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में सम्मिलित होंगे। इसके बाद वे दोपहर 01.05 बजे होटल मिनीएचर में पत्रकार वार्ता लेंगे। इसके पश्चात मंत्री पटेल दोपहर 02.20 बजे कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर में आयोजित जिला स्तरीय आत्मा योजनांतर्गत कृषि विज्ञान मेला एवं मिलेट मिशन के तहत मिलेट मेला, दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण, राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार अभियान अंतर्गत निर्वाचित महिला जन-प्रतिनिधियों का एक दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन, विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (व्हीबी-जी राम जी) सम्मेलन और जल गंगा संवर्धन अभियान की कार्यशाला में शामिल होंगे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर
