कुल्लू, 11 फ़रवरी (हि.स.)। मणिकर्ण घाटी में हेरोइन तस्करी के आरोप में पंजाब के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।

नशा तस्करी का मामला गत मंगलवार देर शाम उस दौरान सामने आया जब एसटीएफ की टीम इलाके में गश्त पर थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति यहां पर नशा बेचने का काम कर रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने गांव चोज में दबिश दी जहां से तुम ने पंजाब के एक युवक से 7 ग्राम हेरोइन बरामद की। टीम ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान अमित सेतिया (30) पुत्र वीरेंद्र कुमार सेतिया निवासी हाउस नंबर 78 गली नंबर 3, गुरु राम दास एवेन्यू, ग्रीन फील्ड, थाना माजठा रोड तहसील और जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। आगामी कार्रवाई के लिए मामला मणिकर्ण थाना के सुपुर्द किया गया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल सिंह
