इंदौर, 17 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज मंगलवार को इंदौर के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल पटेल सुबह 11.30 बजे देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे तथा विश्वविद्यालय परिसर में एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उक्त कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल पटेल दोपहर 2 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर
