कठुआ, 27 जनवरी (हि.स.)। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कठुआ स्टेडियम में आयोजित भव्य परेड समारोह में माउंट लिटेरा जी स्कूल कठुआ ने मार्च पास्ट प्रतियोगिता में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।

यह उपलब्धि स्कूल की अनुशासनप्रियता, समर्पण और टीम वर्क की भावना का जीवंत उदाहरण है। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की स्काउट टीम ने उत्कृष्ट तालमेल, अनुशासित कदमताल और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया। इस गौरवपूर्ण सफलता पर स्कूल प्रबंधन ने स्काउट टीम के छात्रों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों तथा प्रशासन को हार्दिक बधाई दी। सभी के अटूट सहयोग और कड़ी मेहनत से ही यह उपलब्धि संभव हो पाई। स्कूल प्रशासन ने कहा कि माउंट लिटेरा जी स्कूल कठुआ न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता बल्कि छात्रों में देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व जैसे मूल्यों के विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। यह सफलता इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। अंत में स्कूल प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नए l स्थापित करने का संकल्प दोहराया और छात्रों को “ऊँची उड़ान भरते रहने” के लिए प्रेरित किया।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया
