रायपुर, 26 जनवरी (हि.स.)। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।

इस अवसर पर सचिव दयानंद ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से भेंट कर उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नन्हें बच्चों को टॉफियां बांटी और बच्चों ने भी उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास, मुख्यमंत्री सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर सहित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल
