धर्मशाला, 09 फ़रवरी (हि.स.)। पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत आते नड्डी में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया है। मृतक की पहचान रमेश उम्र 48 साल निवासी नड्डी के रूप में हुई है। पुलिस प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सोमवार सुबह इस बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्रारंभिक जानकारी एकत्रित करना शुरू की, जिसमें पता चला कि रमेश अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए स्थानीय क्षेत्र में दूध बेचने व घराें में पेंट करने का कार्य करता था। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया इस बारे फिलहाल कोई जानकारी नही मिल पाई है।

उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस बारे में एएसपी कांगड़ा राजेंद्र जसवाल ने बताया कि पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया
