डिब्रूगढ़ (असम), 23 फरवरी (हि.स.)। डिब्रूगढ़ जिले के मोरान इलाके में गहने के एक व्यापारी पर हमला कर डकैतों द्वारा गहना लूटे जाने के मामले में पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि 20 फरवरी रात कामाख्या ज्वैलर के मालिक शुभाशीष कर्मकार अपने दुकान बंद कर अपने एक कर्मचारी के साथ घर जा रहे थे। जिस दौरान रास्ते में डकैतों का एक दल दोनों पर हमला कर दुकान से घर ले जा रहे लगभग आठ लाख रुपए का गहना लेकर फरार हो गए गए थे। हमले में दुकान के मालिक और कर्मचारियों को चोट लगी थी। गहने के मालिक द्वारा दर्ज कराए गए शिकायत के आधार पर डकैती में शामिल एक डकैत को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार डकैत की पहचान राजू ताती के रूप में की गई है। वहीं पुलिस ने डकैती के लिए व्यवहार की गई बाइक को भी जब्त कर लिया है। वहीं पुलिस पहले से दर्ज प्राथमिक की के आधार पर गिरफ्तार डकैती से सागर पूछताछ कर रही है वही इस मामले में शामिल अन्य आरोपितों की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

