भुवनेश्वर, 24 जनवरी (हि.स.)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री माझी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। महाप्रभु श्री जगन्नाथ की कृपा सदैव आपके साथ बनी रहे और आप राष्ट्र निर्माण के पावन कार्यों में निरंतर सफलता प्राप्त करें।”
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो
