रांची, 07 फरवरी (हि.स.)। नगर पालिका निर्वाचन के तहत शनिवार को चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया संपन्न हुई। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मेयर एवं वार्ड पार्षद तथा बुंडू नगर पंचायत अंतर्गत अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।

रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मेयर पद के लिए 11 अभ्यर्थियों किरण कुमारी को एयर-कंडीशनर, देवी दयाल मुंडा को छड़ी, प्रवीण कच्छप को चूड़ियां, विनोद कुमार को बड़ाईक को बैटरी टॉर्च , रमा खलखो को बेंच, रोशनी खलको को बिस्किट, सुजाता कश्यप को बक्सा, सुजीत विजय आनंद कुजूर को ईंट, सुमनकांत तिग्गा को बाल्टी, सुरेंद्र लिंडा को कैमरा और सोनू खलखो को कारपेट का चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये ।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे
