राजगढ़,2 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार को कलेक्टर डाॅ.गिरीशकुमार मिश्रा ने संकल्प से समाधान अभियान के तहत समीक्षा बैठक में सहकारिता विभाग के संकल्प से समाधान में कमजोर प्रदर्शन पर नाराजगी व्यक्त की और सुधार के निर्देश दिए। बैठक में केसीसी से संबंधित आवेदनों पर प्राथमिकता से त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए साथ ही सीएम हेल्पलाइन की गहन समीक्षा की गई। शिकायतों को बार-बार ट्रांसफर किए जाने पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांग गया।

सड़क के अधिपत्य संबंधी जानकारी के लिए पीडब्ल्यूडी तलेन एवं सीएमओ तलेन को नोटिस जारी किए गए। सीएम हेल्पलाइन पर दूषित पानी की जांच नही करने पर सीएमओ खिलचीपुर को निलंबन का नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए। वहीं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण नही किए जाने पर बीएमओ ब्यावरा को नोटिस जारी किया गया। कलेक्टर डाॅ मिश्रा ने निर्देश दिए कि डीईओ, डाइट एवं डीपीसी की उपस्थिति अनिवार्य रुप से सुनिश्चित की जाए, अन्यथा संबंधित की वेतन रोकने के निर्देश दिए। 25 दिनों से लाॅगिन नही करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को नोटिस जारी कर वेतनवृद्वि रोकने की कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बैठक में अवमानना प्रकरणों की समीक्षा की गई और लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान माइक्रो इरिगेशन सिस्टम में सुधार लाने तथा मृदा परीक्षण कार्यों की नियमित एवं गहन माॅनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डाॅ.इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर प्रतापसिंह चैहान, एसडीएम निधि भारद्वाज, डिप्टी कलेक्टर ज्योति राजोरे सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक
