राजगढ़,8 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जिला राजगढ़ में ग्राम बैरावल थाना नजीराबाद में रहने वाली 30 वर्षीय विवाहिता ने मलावर थाना क्षेत्र के ग्राम पातलापानी निवासी पति, सास और ससुर पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने रविवार को विवाहिता की शिकायत पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम पातलापानी थाना मलावर हाल बैरावल थाना नजीराबाद भोपाल निवासी 30 वर्षीय रीनाबाई अहिरवार ने बताया कि पति,सास और ससुर दहेज की मांग को लेकर पिछले तीन सप्ताह से मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित कर रहे है, विरोध करने पर आए दिन जान से मारने की धमकी देते है, जिससे मायके में रहने को मजबूर हूं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पति रविबाबू पुत्र शिवनारायण, सास इमरतीबाई और ससुर शिवनारायण पुत्र लालचंद अहिरवार निवासी पातलापानी थाना मलावर के खिलाफ धारा 85, 351(3)बीएनएस, 3/4 दहेज एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। वहीं खुजनेर थाना क्षेत्र के ग्राम चाटूखेड़ा में रहने वाली 24 वर्षीय कौशल्याबाई सौंधिया ने बताया कि पति बृजमोहन पुत्र भगवानसिंह सौंधिया दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित कर रहा है। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ धारा 85 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक
