हरिद्वार, 03 अप्रैल (हि.स.)।रोशनाबाद स्थित योग स्थली स्पोर्टस स्टेडिम में आयोजित राज्य स्तरीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ रानीपुर विधायक आदेश चौहान व मेयर किरण जैसल ने किया। बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों व 10 स्पोर्टस कालेज की टीमों के 154 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। जिनमें 97 बालक एवं 57 बालिकाएं शामिल हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच स्पोर्ट्स कालेज पिथौरागढ़ एवं साईं ट्रेनिंग काशीपुर के बीच खेला गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कदम उठा रही हैं। सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड देवभूमि के साथ खेल भूमि के रूप में देश में पहचान बना रहा है। मेयर किरण जैसल ने सभी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें।
उन्होंने कहा कि खेल कैरियर का भी बेहतर माध्यम हैं। जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि मुक्केबाजी खेल को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों में मुक्केबाजी के प्रति रूझान बढ़ेगा।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव गोपाल खोलिया, आजीवन अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव नवीन चौहान आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
