रायपुर, 15 मार्च (हि.स.)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव असम सहित पांच राज्यों के चुनाव तारीखों का ऐलान होते ही असम हुए रवाना।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव को असम चुनाव में 9 विधानसभा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए, डिप्टी सीएम अरुण साव चुनाव तारीखों की घोषणा होते ही रविवार देर शाम असम दौरे पर रवाना हुए हैं।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव 1 दिन के अपने असम प्रवास में अपने प्रभार के 9 विधानसभा के पदाधिारियों संग बैठक कर चुनावी रणनीति बनाएंगे l
—————
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर
