जोधपुर, 02 अप्रैल (हि.स.)। जोधपुर रिजर्व पुलिस लाइन का हैडकांस्टेबल और जैसलमेर के जिले के मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ पकड़े गए है। पुलिस नाकाबंदी में इनके पास से 12 बोर गन और कारतूस मिले है। फिलहाल पुलिस अब इनसे पूछताछ में जुटी है। डांगियावास पुलिस इनसे पड़ताल कर रही है। आर्म्स एक्ट में केस बनाया गया है।

थानाधिकारी दौलाराम ने बताया कि बुधवार को पुलिस थाने के सामने नाकाबंदी की गई थी। तब एक गाड़ी में सवार दो लोगों को पकड़ा गया। इनके पास में 12 बोर गन और कारतूस मिले। जिस पर पूछताछ में पता लगा कि एक व्यक्ति जैसलमेर के सांगड़ स्थित पूनासर देवी कोट का अमीन खां पुत्र रमजान खां है, जोकि रिजर्व पुलिस लाइन में हैडकांस्टेबल के पद कार्यरत है। वहीं दूसरे व्यक्ति ने खुद को जैसलमेर के नाचना निवासी और हाल मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी होना बताया है। यह लोग हथियार लेकर किस तरफ जा रहे थे इस बारे पता लगाया जा रहा है। 12 बोर गन और कारतूस के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश
