खड़गपुर, 27 जनवरी (हि. स.)। रेलवे बोर्ड ने दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में संचालित कुछ पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर प्रायोगिक ठहराव की स्वीकृति प्रदान की है। यह सुविधा संबंधित ट्रेनों के सामने दर्शाई गई तिथियों से लागू होगी और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन प्रायोगिक ठहरावों का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा बढ़ाना तथा क्षेत्रीय संपर्क को और मजबूत करना है। इससे स्थानीय यात्रियों को आवागमन में विशेष लाभ मिलेगा।

इन ट्रेनों को मिलेगा प्रायोगिक ठहराव —
68007 हावड़ा–जलेश्वर पैसेंजर : आंदुल स्टेशन पर (31 जनवरी 2026 से)
18409 शालीमार–पुरी जगन्नाथ एक्सप्रेस : दांतन स्टेशन पर (31 जनवरी 2026 से)
18410 पुरी–शालीमार जगन्नाथ एक्सप्रेस : दांतन स्टेशन पर (31 जनवरी 2026 से)
18046 चारलापल्ली–शालीमार एक्सप्रेस : मेचेदा स्टेशन पर (31 जनवरी 2026 से)
12834 हावड़ा–अहमदाबाद एक्सप्रेस : पांशकुड़ा स्टेशन पर (31 जनवरी 2026 से)
18046 चारलापल्ली–शालीमार एक्सप्रेस : पांशकुड़ा स्टेशन पर (31 जनवरी 2026 से)
18012 चक्रधरपुर–हावड़ा एक्सप्रेस : फुलेश्वर स्टेशन पर (31 जनवरी 2026 से)
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेनों के समय और ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। इन प्रायोगिक ठहरावों की समीक्षा यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर की जाएगी।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता
