डेहरी ऑन सोन , 04 फ़रवरी (हि.स.)। गाय व भैस की देखभाल, पोषण, स्वास्थ्य और व्यवहार को समझना और उन्हें उचित तरीके से संभालना व कम लागत मे ज्यादा दूध उत्पादन का उत्पादन किया जा सकता

है l

रोहतास डेयरी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी आनंद अमित ने प्रशिक्षण को आये पशुपालकों को सम्बोधित करते उक्त बाते आज कहीl
उन्होंने बताया कि शाहाबाद के चारो जिलों रोहतास, भोजपुर, बक्सर व कैमूर के के 480 पशुपालको को पशु प्रबंधन के प्रशिक्षण दिया गयाl आज से 780 को प्रशिक्षण का कार्य शुरू हुआ हैl जो तीन माह तक चलेगा l एक बैच मे 36 पशुपालकों को तीन दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता हैl
उन्होंने कहा कि पशुपालकों के लिए प्रशिक्षण में डेयरी विकास, पशु स्वास्थ्य, चारा प्रबंधन, दुग्ध उत्पादन और प्रसंस्करण, और पशुपालन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाती है। यह प्रशिक्षण पशुपालकों को अपने व्यवसाय को बेहतर ढंग से चलाने और अधिक आय अर्जित करने में मदद करता है l
उन्होंने कहा कि पशु प्रबंधन का प्रशिक्षण ट्रेनिंग प्रभारी दिलीप कुमार गौड़ के नेतृत्व मे दिया जा रहाl राजेश कुमार पशु प्रबंधन, कम लागत मे ज्यादा दूध उत्पादन व ए आई तकनीक की जानकारी व पशु चिकित्सक डा. कुणाल समय से पशुओ के टीकाकरण को जागरूक कर रहे हैl
उन्होंने कहा कि पशुओं को संतुलित आहार देना, जिसमें हरा चारा, सूखा चारा और दाना शामिल हो। स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेने ।
नियमित टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच, गोशाला की नियमित सफाई,आरामदायक और सुरक्षित रहने की व्यवस्था को जगरूक किया जा रहा हैl
उन्होंने बताया कि इन्हे दूध उत्पादन समिति से संबंधित जानकारी व मूवी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा हैl
—————
हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी
