देहरादून, 08 फरवरी (हि.स.)। प्रसिद्ध शेफ और टेलीविजन पर्सनैलिटी हरपाल सिंह सोखी ने कहा कि खाना केवल रेसिपी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों, स्थानों और यादों से जुड़ा अनुभव है। उन्होंने कहा कि जब लोग मिलकर खाना बनाते और साझा करते हैं, तब भोजन अपने आप में एक उत्सव बन जाता है।

शेफ हरपाल ने रविवार को देहरादून में आयोजित एक लाइव क्यूलिनरी मास्टरक्लास में चुने हुए प्रतिभागियों के साथ मिलकर खाना बनाना सिखाया और प्रत्येक व्यंजन के पीछे की रोचक कहानियां साझा कीं। मेन्यू में बनारस की दीनानाथ टमाटर चाट, कुलचे-छोले पकोड़े पॉकेट और जलेबी वाफल्स शामिल थे, जो उनके अनुभव और भारत की विविध व्यंजन परंपराओं को दर्शाते हैं।
शेफ हरपाल ने कहा कि यह मास्टरक्लास भारतीय स्वाद, स्ट्रीट फूड संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों को आधुनिक प्रस्तुति के साथ पेश करने का प्रयास था।
कार्यक्रम में लाइव कुकिंग सेशंस, त्रमीट-एंड-ग्रीट और दर्शकों की सक्रिय भागीदारी रही। दाल मखनी, कढ़ाई पनीर, पालक मेथी, बिरयानी, इंडियन ब्रेड्स और मिर्चा वाला हलवा परोसा गया, जबकि पेय में क्षेत्रीय भारतीय शरबत जैसे बेला चमेली शामिल थे। कार्यक्रम में फूड लवर्स, मीडिया और विशेष अतिथि शामिल हुए।————-
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय
