
धमतरी, 14 मार्च (हि.स.)। ग्राम रुद्री स्थित निवास में धमतरी विधायक ओंकार साहू द्वारा 14 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकताओं ने उमंग और उत्साह के साथ होली मिलन समारोह मनाया।

शनिवार को रुद्री स्थित विधायक निवास में होली मिलन समारोह के अवसर पर लोकरंग हरेली कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। नगाड़े की थाप पर फाग गीतों की भी प्रस्तुति हुई। जिसमें कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता थिरके। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि होली का पर्व समाज में आपसी मेल-मुलाकात और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर देता है। उन्होंने सभी उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।
इस कार्यक्रम में विधायक सिहावा अंबिका मरकाम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, हर्षद मेहता, लेखराम साहू, लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व महापौर विजय देवांगन, महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष अंबिका सिन्हा, योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, दीपक सोनकर, विशु देवांगन, सुमन मेश्राम, जनपद सदस्य भारती चंद्रहास साहू, वातांजलि गोस्वामी, गणेश्वरी कामड़े, नरेंद्र सोनवानी, धर्मेंद्र पटेल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा
